India Prime News

कुम्हार महासंघ का द्वितीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में समाज के लोगों का हुआ महाजुटान

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का द्वितीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में समाज के लोगों का हुआ महाजुटान।

बड़कागांव, हजारीबाग।

बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में झारखंड प्रजापति (कुम्हार)महासंघ का प्रखंड स्तरीय द्वितीय सम्मेलन की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष गुरुदयाल प्रजापति व संचालन सचिव उमेश प्रजापति ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सुयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोगों का महाजुटान हुआ और समाज के बुद्धिजीवियों ने सभा को संबोधित किया और समाज के अतीत के विषय में विस्तार से बताया वहीं समाज को एकजुट कर सशक्त बनाने पर बल दिया साथ ही सामाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने, युवा पिढ़ी को नशापान से दूर रहने, बच्चों को शिक्षित करने आदि बातें कही साथ ही आने वाले चुनाव में समाज की राजनितिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

 

 

साथ ही इस सम्मेलन में प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया जिसमें संरक्षक गुरुदयाल प्रजापति, उमेश प्रजापति,प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति उपाध्यक्ष रंजीत पंडित,गिरधारी प्रजापति कृष्णा प्रजापति, मोगल प्रजापति, सचिव जागेश्वर प्रजापति,उप सचिव भुवनेश्वर प्रजापति उर्फ पप्पू, कोषाध्यक्ष झमन प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य गोपाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति ,दर्शन प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति ,नीरज प्रजापति ,संजय प्रजापति ,सहित 21 सदस्यों का चयन किया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष बबीता देवी, उपाध्यक्ष यशोदा देवी, महामंत्री सह सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष कविता कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया।

 

 

वहीं आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने में निगरानी कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
सम्मेलन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सह प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति, विशिष्ट अतिथि एंव जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति,जिला संरक्षक सुखदेव प्रजापति,महेश प्रजापति, पुर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम प्रजापति,गुरुदयाल प्रजापति,उमेश प्रजापति,लीलाधन प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति,टेकलाल प्रजापति,दर्शन प्रजापति,आदि सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे।

Exit mobile version