India Prime News

जन संघ के संस्थापक वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन

सीतामढ़ी :- भारत एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत के प्रतिपादक भारतीय जन संघ के संस्थापक वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ बूथ पर किया गया ।उसी क्रम में सीतामढ़ी विधानसभा अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र पूर्वी के वार्ड नंबर 25 के शक्ति केंद्र प्रमुख अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय भाजपा के पथ प्रदर्शक रहे।उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत भारत एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय भाजपा कार्यपद्धति का मूल आधार है।राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वितीय और व्यक्ति तीसरे स्थान पर रहता है।

 

 

 

राष्ट्र की भलाई के लिए जनसंघ ने गैर कांग्रेसी सरकार के साथ सत्ता में सहयोग भी किया।परंतु दोहरी सदस्यता आरोप के कारण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई।आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अंत्योदय का सपना साकार किया।और भारत के गरीब लोगो को मुफ्त राशन अंत्योदय योजना से दिलाई।उनके कदमों पर चलते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुफ्त अनाज,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रतिवर्ष छह हजार रूपए,उज्जवला योजना से मुफ्त गैस,जन धन खाता,आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक इलाज मुफ्त दे रहे है।वही पंडित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना से गांव गांव में बिजली पहुंचाने का काम किए है।स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय,एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान,हर मकान में नल जल योजना से शुद्ध जल दिया जा रहा है।यह सबकुछ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की दूरदर्शी सोंच का परिणाम है।देश और दुनियां में भारत का सम्मान बढ़ा है।वही पांच सौ पुराना विवाद खत्म हुआ। श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम में भव्य मंदिर निर्माण हो चुका है।काशी महाकाल,केदारनाथ का विकास सर्वश्रेष्ठ हुआ है।सड़को का जाल बिछाया गया,वायु सेवा में बढ़ोतरी हुई। सैन्य शक्ति में वृद्धि हुई।संसाधन विकास किया गया।भाजपा के सस्यता अभियान महापर्व में जानकी जन्मभूमि से रिकॉर्ड सदस्य बनाए जाएंगे।जिससे माता सीता की जन्मभूमि का विकास तीव्र गति से होगा।
कार्यक्रम में वार्ड 24 के शक्ति केंद्र प्रमुख समीर सिंह,देव नारायण ठाकुर,पंकज कुमार, अमरेंद्र कुमार,ब्रज भूषण सिंह,सुधीर सिंह,नवीन द्विवेदी,अवनीश कुमार,दीपक कुमार,छोटू कुमार,कन्हैया कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version