India Prime News

डी.बी.एम.एस बी.एड कॉलेज में नवरात्री के अवसर पर महिषा सुरमर्दनी का आयोजन किया गया

जमशेदपुर: डी.बी.एम.एस बी.एड कॉलेज में नवरात्री के अवसर पर महिषा सुरमर्दनी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती नीलकंठन, अध्यक्ष श्री बी.चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती श्रीप्रिया सह-सचिव तमिल सेल्वी बालाकृष्णन , श्रीमती सुधा दिलीप , प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने दीप प्रज्वलित कर किया | अध्यक्ष , श्री बी.चंद्रशेखर ने कहा कि दुर्गौत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत है |

 

 

यह उत्सव हमें सामूहिकता का संदेश देता है | हमें रजस, तमस और सात्विक तीनों गुणों को अपनाना चाहिए | कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती नीलकंठन ने कहा कि भारत आदिकाल से नारीशक्ति को एक अपरीसिम ऊर्जा मानता आया है और यह उत्सव उस ऊर्जा को अनुभव करने का सुअवसर है | कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षिका श्रीमती अमृता चौधरी एवं परविंदर सिंह, उर्वशी रे , टी.धरना द्वारा चरण वंदना की गई | दुर्गोत्सत्व के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को दीक्षा, अंकुर एवं पूजा पॉल ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया | महिषासुर मर्दनी की सुन्दर प्रस्तुति अंतरा सरकार , तान्या कुमारी , सुमेधा दत्ता एवं नीतिश कुमार घोष ने दी | धुनुची नृत्य की प्रस्तुति मामोनी नामता ,निपू रानी पैरा , दिया प्रमाणिक , आकांशा कुमारी , रानी कुमारी लोहार एवं सावित्री इच्चागुटू ने प्रस्तुती दी |

 

अंजली राना , भाग्यवती और मुस्कान ने बंगला नृत्य प्रस्तुत किया | नव दुर्गा नृत्य पम्मी, मिनाक्षी , जयन्ती , प्रिया , भावना , विनीता , हर्षिता, सेलोना , मंजू ने किया | छात्र शुभांगी , नताशा , नेहा , शैलजा और वंदना ने माता का सुन्दर भजन गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया | पूरा सभागार भक्तिमय हो गया था | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती पामेला घोष दत्ता ,डॉ.सूरीना भुल्लर सिंह , डॉ.मिनाक्षी चौधरी, श्रीमती गायत्री कुमारी , श्रीमती कंचन कुमारी , श्रीमती पूनम कुमारी , श्रीमती अर्चना कुमारी, सुश्री मौसमी दत्ता, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | संगीत शिक्षिका श्रीमती अमृता चौधरी ने पुरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की| मंच सज्जा लक्ष्मीकांत, अंकिता , संचिता ने किया |

 

 

सभागार को सजाने में कॉलेज के कर्मचारी सुदीप प्रमाणिक , अभिजीत दे , बिरेन्द्र पाण्डेय एवं जुलियन अंथोनी की सराहनीय भूमिका रही | कॉलेज की प्राचार्या डॉ,जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने सभी छात्र छात्राओं को दुर्गा पूजा की शुभ कामनाएं दी | कार्यक्रम का संचालन शुभांगी और नेहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिव्य ज्योति होनहागा ने किया |

Exit mobile version