India Prime News

पुलिस अधीक्षक नवगछिया यातायात ने थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक नवगछिया यातायात ने थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

शुभम कुमार/भागलपुर:पुलिस अधीक्षक नवगछिया के द्वारा यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, (प्र०) पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक नवगछिया, थानाध्यक्ष यातायात थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा एवं दिशा निर्देश दियेः-

थाना सिरिस्ता एवं संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया।

थाना के संधारित प्राप्ति पंजी, निर्गत पंजी एवं सरकारी अधिसूचना का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश।

आत्मनिर्भरता राशि को खर्च करने का निर्देश।

यातायात पोस्ट / चेक पोस्ट / हॉटस्पॉट पर सघन वाहन चेकिंग करने।

रोस्टर के अनुसार प्रातः, दिवा, संध्या एवं रात्रि वाहन चेकिंग हेतु निर्देश।

वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध वाहन फाइन करने।

माहवार फाइन / जुर्माना का समीक्षा एवं अधिक से अधिक फाइन करने का निर्देश।

परबत्ता थाना कांड सं0-33/25 दिनांक-27.02.25 धारा-37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्रा० अभि० 1. प्रितम कुमार पे०-शिव कुमार साहु सा०-साहु परबत्ता थाना-परबत्ता जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।

नवगछिया जी०आर० नं0-800/21 का एन०बी०डब्लू० वारंटी 1. संजय खैरवार पे०-ब्रहम्देव सिंह सा०-कमलाकुन्द बिन्द टोला थाना-गोपालपुर जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Exit mobile version