India Prime News

भारतीय जनता पार्टी एक लाख लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम करेगी

बिहार में 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लाखों लोग बेघर हो गए हैं और इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ता और नेता के माध्यम से बाहर बाढ़ पीड़ित के बीच राहत सामग्री का वितरण करेगी दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले फेज में कल से भारतीय जनता पार्टी एक लाख लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम करेगी उसके बाद आवश्यकता अनुसार यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर 11 सदस्य कमेटी बनाई है कमेटी के निर्णय के अनुसार ही यह फैसला लिया गया है उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी लोगों की मदद करेगी राहत सामग्री पहुंचाएगी इसकी योजना हम लोगों ने बना लिया है जब उनसे सवाल किया गया की बाढ़ पीड़ितों के बीच क्या-क्या राहत सामग्री बाटी जाएगी तो उन्होंने कहा कि सुखा अनाज के साथ आवश्यक जो सामग्री होती है मोमबत्ती दिया सलाई उसके साथ-साथ पॉलिथीन इन सब चीजों को पैकेट में देकर हम लोग लोगों के बीच बांटने का काम करेंगे जितना हो सकेगा भारतीय जनता पार्टी अपने तरफ से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी लगातार बाढ़ पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री मिले इसको लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं आज उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की तरफ से जितना कुछ हो रहा है वह बाढ़ पीड़ितों का मदद कर रहे हैं लेकिन हम लोग अपने पार्टी के स्तर पर भी यह निर्णय लिए है कि बाढ़ पीड़ितों का हम लोग मदद करेंगे और मदद राहत सामग्री के रूप में रहेगा

Exit mobile version