India Prime News

सीओ ने लिया नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा

सीओ ने लिया नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा

समस्तीपुर,(बिहार):समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही हैं जहां प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण प्रखंड के से होकर गुजरने वाली वाया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। अंचलाधिकारी कुमार हर्ष ने वाया नदी के तटबंध व जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने अखाड़ा घाट, वाजिदपुर पुल चौक, कष्टहारा घाट, शेरपुर, खनुआ घाट में नदी के तटबंध व जलस्तर का जायजा लिया और ग्रामीणों से बाढ़ से पूर्व तैयारी पर चर्चा की। हर रोज गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही हैं। जानकारी देते हुए सीओ ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। नदी के तटबंध व संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाके का भ्रमण कर बाढ़ के समय मुक्कमल व्यवस्था पर अवलोकन किया है। खासकर नाव, चिकित्सा व राशन की व्यवस्था पर ही ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बाढ़ के समय में लोगों तक जरूरी चीजें पहुंचाई जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ आने पर लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए 26 निजी नाव का एकरारनामा किया गया हैं। साथ ही 12 कम्युनिटी किचन, 4 जगह बाढ़ राहत केंद्र, 4 पशु चार केंद्र एवं 6 जगहों पर ऊंचा स्थल का चयन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मौके पर सीआई कुमार गौरव व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Exit mobile version