India Prime News

जमशेदपुर पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन आगामी 20 सितम्बर को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार मे आयोजित किया जायेगा। राज्य पुलिस महानिदेशक के निर्देश के तहत इसका आयोजन राज्य भर में किया जा रहा है

जिला पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान दी। इस कार्यक्रम मे जनता पुलिस से सम्बंधित किसी भी समस्या को पुलिस के समक्ष रख सकती है, साथ ही पुलिस तमाम समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु करवाई सुनिश्चित करेगी, शिकायतकर्ता को प्राप्ति रसीद दी जाएगी और तय समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान किया जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शहर वासियों से अपील भी की है की जिन्हें भी पुलिस सम्बंधित कार्य है वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समाधान करवाएं।

Exit mobile version