India Prime News

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आज दिनांक 28.9.2024 को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ है। इस प्रतियोगिता में सभी विभागों के छात्र एवं छात्राओं ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया।

 

 

 

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एस.पी. महालिक ने किया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार साहू ने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। इस प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. श्वेता कुमारी,डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. नूतन रानी तथा
अन्य विभागों के शिक्षक भी उपस्थित थे।

Exit mobile version