India Prime News

झारखंडियो के लिए अपने आप को खपा दूंगा:सुजीत उपाध्याय

झारखंडियो के लिए अपने आप को खपा दूंगा:सुजीत उपाध्याय

रांची,(झारखंड):झारखंड के सोनू सूद कहे जाने वाले और झारखंड फिल्म बोर्ड के मेंबर सुजीत उपाध्याय ने indiaprimenews.in से खास बातचीत मे कहा मै अपने पुरे जीवन को झारखंड के हित में खपा दूंगा. उन्होंने आगे कहा आने वाली पीढ़ी सुदृढ़ हो सशक्त हो ऐसी परिकल्पना सिर्फ हमारी सरकार कर सकती है और मै पुरे तन्मयता के साथ इस कार्य को गति देने का प्रयास कर रहा हूँ.वही झारखंड फिल्म की बात पर उन्होंने कहा जी बिलकुल अब फिल्म के जगत में झारखंड का डंका पुरे देश ही नहीं पुरे विश्व में देखने को मिलेगा क्योंकि झारखंड की मिट्टी में कला की कमी नहीं है और आने वाले समय में इसका दूरगामी भविष्य सुनहरा है. श्री उपाध्याय ने कहा अभी झारखंड में कई फिल्मे शूट होने वाली है जिसमे झारखंड के कलाकारों की कलाकारी देखने को मिलेगी और सरकार हमारा लगातार साथ दे रही मै झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन का विशेष तौर पर धन्यवाद करूंगा जीनका सहयोग लगातार हमें मिल रहा है.

Exit mobile version