India Prime News

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने मंत्री के आश्वासन के बाद घेराव किया खत्म

रांची
प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने निकले झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने मंत्री के आश्वासन के बाद घेराव किया खत्म

प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने निकले झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद घेराव खत्म किया। इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान में विद्युत कर्मियों का जो मानदेय है उसमें बढ़ोतरी को लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे साथ ही उन्होंने श्रमिक संघ के सभी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सबको उनका हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।

Exit mobile version