India Prime News

नालंदा के किसान कॉलेज के प्राचार्य की विदाई समारोह में दर्जनों छात्र छात्रायें शामिल

नालंदा के किसान कॉलेज के प्राचार्य की विदाई समारोह में दर्जनों छात्र छात्रायें शामिल

बिहारशरीफ मुख्यालय के सोहसराय स्थित किसान कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्राचार्य को बूके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अशोक कुमार सिंह ने कॉलेज के विकास और नैक ग्रेडिंग में शामिल होने के लिए अंतिम क्षण तक प्रयासरत रहने का जिक्र किया।

प्राचार्य को कॉलेज प्रांगण से विदा करने से पहले एनसीसी 8/38 बटालियन के निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड करते हुए सलामी दी और उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य को दर्जनों गाड़ियों के साथ कॉलेज से 17 नंबर बाईपास तक एस्कॉर्ट किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर सुधीर रंजन, डॉ आनंद कुमार, समदर्शी डॉक्टर अनुज, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

Exit mobile version