India Prime News

पुलिस के द्वारा महिला कॉलेज में छात्राओं के बीच का जागरूकता कैंप लगाया

पुलिस के द्वारा महिला कॉलेज में छात्राओं के बीच का जागरूकता कैंप लगाया

रोहतास,(बिहार):पुलिस के द्वारा एक जुलाई से लागू नए कानून के बारे में जानकारी देने के लिए डेहरी के महिला कॉलेज में छात्राओं के बीच का जागरूकता कैंप लगाया गया। महिला कॉलेज की सभागार में रोहतास पुलिस की प्रशिक्षु डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को नए कानून से अवगत कराया गया। खासकर सोशल मीडिया साइट एवं डिजिटल लेनदेन के समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए? इस पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएसपी कंचन राज ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस सजग है। ऐसे में छात्राओं को नए कानून की जानकारी होनी चाहिए। ताकि उसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं जानकारी दिया गया कि पुलिस अब आम लोगों के लिए बेहद सुलभ है। आप नागरिक तकनीकी का उपयोग करते हुए भी पुलिस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारियों से कई जानकारी हासिल की एवं सवाल किया।

Exit mobile version