India Prime News

राजमहल विधायक अनंत ओझा झारखण्ड आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव और जिला उपायुक्त को लिखा पत्र

 

 

साहिबगंज।
साहेबगंज में गंगा में तेजी से पानी बढ़ने के कारण साहेबगंज सदर प्रखंड, उधवा और राजमहल के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया हैं जिस से लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने सोमवार को राज्य सरकार के गृह आपदा प्रबन्ध विभाग के प्रधान सचिव और साहेबगंज उपायुक्त को पत्र लिख कर शीघ्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिए कहा। उन्होंने ने पत्र में लिखा कि साहेबगंज जिला के राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत प्रखंड साहिबगंज सदर,राजमहल और उधवा में बाढ़ राहत सामग्री पशु आहार सहित चिकित्सीय सुविधा (सुरक्षा एवं संरक्षा) नाव की उपलब्धता हेतु समुचित व्यवस्था कराने के लिए कहा। उन्होंने ने अपने पत्र में आगे लिखा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहेबगंज सदर, राजमहल एवं उधवा में आई बाढ़ से जनजीवन अत्यन्त परेशान है। उल्लेखनीय होगा कि उक्त तथ्यों पर ध्यान रखते हुए वर्तमान बाढ़ से स्थानीय आम जन सहित जानमाल की सुरक्षा हेतुू विभिन्न स्तरों से सुरक्षा एवं संरक्षा हेतू समुचित व्यवस्था की जाय,ताकि आकस्मिक व आपदा की स्थिति से ससमय निपटा जा सके। साथ ही उक्त वर्णित बाढ़प्रभावित क्षेत्रों में आकस्मिकता की स्थिति में सुगम आवागमन व यातायात सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्थानीय हित में आग्रह होगा कि उक्त तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए वर्तमानबाढ़ जैसे आपदा स्थिति से निपटने हेतू (राहत सामग्री, पशु आहार, नाव की व्यवस्था तथा चिकित्सीय सुविधा समुचित व्यवस्था करने हेतू शीघ्र कार्रवाई की जाय।

Exit mobile version