India Prime News

वज्रपात से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

वज्रपात से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

नालंदा,(बिहार):इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गयी। दोनों खेत में काम कर रहे थे, उसी समय वज्रपात की चपेट में आ गये। मृतक की पहचान राजेन्द्र महतो के 46 वर्षीय पुत्र बिरजू प्रसाद व 42 वर्षीय विनोद प्रसाद के रूप में की गयी है। ग्रामीण रंजीत पासवान ने बताया कि दोनों भाई गांव के उत्तर खुटियारी खंधा में ट्रैक्टर से खेत जुताई करने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों भाई करंट के चपेट में आ गए। वही ग्रामीणों को हल्की बारिश के बाद ठनका की आवाज आयी थी। ऐसा लगा था कि पास में ही ठनका गिरा है। ग्रामीणों की नजर खेत में ही बेसुध पड़े दोनों भाईयों पर पड़ी। शोर मचाकर उसने ग्रामीणों को इकट्ठा किया। दोनों को घर लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी। वही इस्लामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि वज्रपात से ही दोनों सगे भाई की मौत हुई है।

Exit mobile version