India Prime News

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक सम्पन्न

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक सम्पन्न ,100 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 2025 में भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा :किशोर साहू

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के पुनः अध्यक्ष बने शंकर दुबे, महामंत्री बने गोपाल पारीक एवं कोषाध्यक्ष बने संजय सिंह (लल्लू सिंह)

रांची,(झारखंड):श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब के द्वारा आज रविवार कों दोपहर में एक बैठक रखी गई थी।इस बैठक की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा पिछले वर्ष 2024 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्य ने हर्ष ध्वनी के साथ सर्वसम्मति से पास कर दिया। उसके बाद सभा में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, रमेश सिंह, ने पुरानी कमिटी कों ही सुचारु रूप से यही रहने पर विचार किया और पुरानी कमिटी कों ही रखा गया और जो लोग भी इस नई कमिटी में जुड़ना चाहते है उनको भी जोड़ा जाएगा, तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह चंदेल द्वारा किया गया।श्री चैती दुर्गा पूजा धूम-धाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद श्री चैती दुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह भी किया गया।

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक, आयोजक एवं सयोजक ने कहां नई कमेटी में जय सिंह यादव, मिंटू चौबे,राजीव रंजन मिश्रा, मेहश चद्र, शंकर सिन्हा, शंकर साव, लिल्लू प्रसाद, बसंत चन्द्रवांसी,सागर वर्मा, सोनू सिंह, दीपक ओझा, मेहुल प्रसाद, अशोक पुरोहित और जितने भी आए हुए गणमान्य वेक्तियों का नाम संस्था में जोड़ कर चलेंगे।

बैठक में सभा में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू सिंह), महेश चन्द्रा, जय सिंह यादव, दीपक ओझा, दीपू सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, नमन भारतीय, अर्जुन सिंह, अभिषेक रजक, रोहन सिंह, आयुष रजक एवं महासमिति के सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूत थे।

Exit mobile version