
नीलाजन नदी में बहा ट्रैक्टर
कुंदा (चतरा):कुंदा थाना क्षेत्र के नीलाजन नदी में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर बह गया। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को झमाझम बारिश हुई थी। इसी बीच सदर प्रखंड के पटेर गांव निवासी सत्येंद्र यादव ट्रैक्टर का इंजन लेकर कुंदा जा रहा था। नीलाजन नदी में पानी बहाव अधिक था। वह समझ नहीं पाया और जैसे ही नदी के बीच में पहुंचा, बाढ़ में ट्रैक्टर बहने लगी। सत्येंद्र यादव ने तैर कर किसी तरह अपनी जान बचा पाई। जबकि ट्रैक्टर बाढ मेंं बह गया।