
दीपक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में भाजपा पार्टी को मिलेगी एक नई मुकाम : राजेन्द्र
लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
भाजपा के प्रदेश दीपक प्रकाश को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई
लातेहार: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को नियुक्त किये जाने पर लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू ने मुलाकात कर पुष्पगुच्छ प्रदान कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी है। श्री साहू ने कहा कि दीपक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक नई मुकाम को छुएगी। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर पार्टी के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में भाजपा पार्टी उचाई तक पहुंचेगी। इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर फूलमाला पहनाकर बधाई दी है।