ताज़ादुनियान्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आदिवासियों की समर्पित पार्टी है भाजपा:रविराज

आदिवासियों की एकमात्र हितैषी पार्टी है भाजपा :- रविराज

अटल जी ने दिया था राज्य, मोदी जी ने बनाया अलग मंत्रालय

जनजातीय गौरव दिवस मोदी की देन,पूरे देश मे होगा जश्न

चंदवा,(लातेहार):भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी पार्टी है और भाजपा ने ही आदिवासियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं,उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा नेता रविराज हुटाप पंचायत हुटाप में आदिवासी समाज के संग बैठक के दौरान कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने आदिवासियों का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया और उनके हित में कदम नहीं उठाए। आदिवासियों के हित में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नौ वर्षों के दौरान कई सराहनीय कार्य किये। यहां तक कि भाजपा ने इसी वर्ग से आने वाली महिला को राष्ट्रपति बनवाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। रविराज ने आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा का स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा मोदी सरकार ने ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन पूरे देश में व्यापक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के विकास के लिए केंद्र सरकार में अलग मंत्रालय का गठन कर दिया। अलग मंत्रालय बनने के बाद आदिवासियों के विकास की दिशा में बेहतर कार्य आरंभ हुए हैं। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी मुंडा समाज के रामकेश्वर मुंडा ने की,जबकि संचालन पंचायत अध्यक्ष मुरारी साहू ने की। मौके पर भाजपा जिला मंत्री कुलामन साव,बालेश्वर गंझू,मंडल महामंत्री दीपक निषाद,मंडल मंत्री मनीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker