
शाहकुंड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
भरत पोद्दार/शाहकुंड(बिहार):शाहकुंड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष जय नाथ शरण की अध्यक्षता की गई। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन रहे। थाना अध्यक्ष जयनाथ शरण बताया कि डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा अगर कोई और सामाजिक तत्व मिले तो तुरंत थाना को सूचित किया जाए। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने लोगों से अपील किया भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व को मानये। शांति समिति की बैठक के बाद थाना परिसर में अवतार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर हरनथ पंचायत के मुखिया हसीन अख्तर, बासुदेवपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, शाहकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुमार, जनता दल यूनाइटेड के प्रथम अध्यक्ष विनय सिंह, दीनदयाल पुर पंचायत के सरपंच राजेश कुमार, जनता दल यूनाइटेड के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कासिम ,प्रफुल्ल कुमार सिंह, दिलीपमंडल, मोहम्मद सरजील, मोहम्मद नजरूल, साधु यादव, भावेश कुमार, रामविलास सिंह सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहे।