![](https://indiaprimenews.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-28-at-5.02.37-PM-780x405.jpeg)
हिंडन नदी के किनारे जहां बाढ़ आई दस गांवों के करीब 7000 लोगों का जन जीवन बाढ़ से प्रभावित
उप्र:हिंडन नदी की बाढ़ में करीब 2 हजार मकान डूब गए हैं। दस गांवों के करीब 7000 लोगों का जन जीवन बाढ़ से प्रभावित है। अब जैसे-जैसे पानी उतर रहा है, बर्बादी के निशान दिखाई देने लगे हैं। घरों में कई-कई फीट तक मलबा भर गया है। कई दिनों से बिजली नहीं है। पीने को साफ पानी भी लोगों को नसीब नहीं हो पा रहा है