ताज़ादुनियान्यूज़राष्ट्रीय

पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने महिला थाना का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने महिला थाना का निरीक्षण किया

शुभम कुमार/भगलपुर:पुलिस अधीक्षक नवगछिया के द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), थानाध्यक्ष महिला थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षन के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा एवं दिशा निर्देश दियेः

पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सी०सी०टी०एन०एस० कक्ष एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया।

थाना में संधारित पंजियों का अवलोकन कर अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना में प्रतिवेदित कांडो के अनुसंधान की समीक्षा की गई।

लंबित कांडो की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती के दौरान स्कूलों एवं कॉलेजों के आस-पास निगरानी रखने का निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अचंल कार्यालय नवगछिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, अंचल निरीक्षक नवगछिया मौजूद थे। निरिक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा एवं दिशा निर्देश दियेः-

कार्यालय में संधारित सभी पंजीयों का अवलोकन कर अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

पर्यवेक्षन हेतु लंबित कांडो में शीघ्र पर्यवेक्षन निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।

अनुसंधानकर्तावार निरंतर कांडों का समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker