ताज़ान्यूज़

प्रलयकारी बाढ़ से प्रखंड के नगर व पंचायत क्षेत्र की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है

प्रलयकारी बाढ़ से प्रखंड के नगर व पंचायत क्षेत्र की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है

पूर्वी चंपारण: जिले के सुगौली क्षेत्र से होकर बहने वाली सिकरहना नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ से प्रखंड के नगर व पंचायत क्षेत्र की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है।फसलें नष्ट हो रही है।खेतों,घरों और सड़कों पर बाढ़ के पानी का बहाव जारी है।पिछले एक सप्ताह से सुगौली की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है।नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र के सड़को और कुछ ऊंचे जगहों को छोड़ कर सभी 20 वार्डों में बाढ़ का पूरा प्रभाव है।

 

 

विशुनपुरवा,कुरुम टोला, सरगम सिनेमा रोड,स्टेशन रोड,अमीर खान टोला रोड, धनही रोड,कानू टोला रोड, कॉलेज रोड पर बाढ़ का पानी दो से तीन फीट बह रहा है।एसपीएन कालेज,नन्द हाई स्कूल,बीआरसी,कस्तूरबा स्कूल,एमजेके स्टेडियम,थाना परिसर सहित कई वार्डों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।दर्जन भर विधालयों में पानी प्रवेश कर जाने से पढ़ाई बन्द है।वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में सुकुल पाकड़,माली,बगही,करमवा रघुनाथपुर,मनसिंघा,छपरा बहास,सुगांव फुलवरिया का क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित है।

 

धान की पक-फुट रही तैयार फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।गन्ने की फसल को भारी हानि हो रही है।जान माल परेशानी में है।जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है।घरों में पानी घुस जाने से कई परिवार एनएच किनारे सहित जहाँ-तहाँ प्लास्टिक तान कर गुजर-बसर करने को बेबस है।पंचायत क्षेत्रों में अधिकारी लगातार दौड़ लगा रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में लगे है।नगर पंचायत क्षेत्र के लोग सहायता की बाट जोह रहे हैं।नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की प्रशासनिक स्तर पर सहायता नही किये जाने सहित अन्य अनियमितता को लेकर डीएम ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

 

वही भाकपा माले कमिटी के सदस्य भोला साह ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया और उनका हालचाल जाना। और संबंधित अधिकारी से बात कर जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने विपक्ष सहित अन्य पार्टियों पर वार करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी वोट मांगे आते हैं पर जनता के दुख की घड़ी में कोई पूछने नही आता है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker