
मुमताज ने सेलिब्रेट किया अपना 76वां बर्थडे
नई दिल्ली:मुमताज ने अपने बर्थडे पर बेज सीक्वेंस गाउन पहनी हुई है। वीडियो में एक्ट्रेस के पति मयूर माधवानी, उनके बच्चे और पोते-पोतियां भी नजर आए। उन्होंने अपने पति के साथ केक काटा और पहला टुकड़ा अपने पति मयूर को खिलाया, फिर मयूर ने उनके गाल पर किस भी किया। दूसरे वीडियो में मुमताज केक काटने से पहले डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं सभी लोग उनके लिए हैप्पी बर्थडे गा रहे हैं। उनके साथ मुमताज भी अपने लिए ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ गाती हुई दिखाई दे रही हैं।