ताज़ान्यूज़राजनीति

भाकपा-माले नेता कॉ. पीताम्बर यादव की स्मृति दिवस पर संकल्प सभा

न्यायपूर्ण नए बिहार के लिए जारी जनसंघर्ष में शामिल होने की अपील

 

 

 

भाकपा-माले नेता व पूर्व पार्षद कामरेड पीताम्बर यादव की 19वीं स्मृति दिवस मनायी गयी। इस अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय साहेबगंज के पीताम्बर चौक स्थित उनकी प्रतिमा सह स्मारक स्थल पर संकल्प सह श्रद्धांजलि सभा की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत – कामरेड पीताम्बर यादव को लाल सलाम, कामरेड तेरे सपनों को मंजिल तक पहुचाएंगे

 

 

न्यायपूर्ण नए बिहार के लिए संघर्ष तेज करो, संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में शामिल हो आदि गूंजते नारों के बीच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सामूहिक तौर पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

 

संकल्प सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने की। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों व कार्यवाहियों की विस्तृत चर्चा करते हुए संविधान व लोकतंत्र बचाने की जारी लड़ाई की मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की चरम कॉरपोरेटपरस्ती ने आम लोगों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया है। आरएसएस–भाजपा द्वारा संविधान व लोकतंत्र पर तीखा हमला किया जा रहा है।

 

 

सत्ता समर्थित आतंक–उत्पीड़न व दमन, मोदी सरकार की चारित्रिक विशिष्टता बन गयी है। पिछले 26 नवम्बर को भागलपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों–किसानों पर सदर एसडीओ ने बिना वजह ही बर्बर लाठी चार्ज करवाया जिसमें ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त सहित विभिन्न संगठनों के करीब दर्जन भर नेतृत्वकारी गम्भीर रुप से चोटिल हो गए। इतना ही नहीं उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर झूठा मुकदमा भी थोप दिया गया।

 

 

राज्य की नीतीश–भाजपा की सरकार भी मोदी सरकार की तरह दमन के जरिए विरोध की आवाज को कुचल रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर या खत्म किया जा रहा है और जनता को हासिल अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा तो दूसरी ओर मोदी सरकार निजीकरण के जरिए देश की संपत्तियों को अपने कॉरपोरेट आकाओं के हवाले कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि कॉमरेड पीताम्बर यादव, शहीद कामरेड रामदेव आदि सहित तमाम शहीदों के रास्ते आगे बढ़ते हुए विनाशकारी भाजपा-आरएसएस को शिकस्त देना ही होगा …तभी हम उनके सपनों का राज–समाज बनाने की ओर बढ़ सकेंगे। आइए हम-आप, सभी इस लड़ाई का हिस्सा बनें और देश बचाने और न्यायपूर्ण नया बिहार बनाने की मुहिम को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प लें।

 

संकल्प सभा को नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल सहित , सामाजिक कार्यकर्ता रमण कुमार, डॉ मनोज कुमार यादव, डॉ. शिवशंकर प्रसाद, कपिलदेव मंडल, मो. जसीम, राजेश कुमार यादव, आइसा नेता प्रवीण कुशवाहा ने सम्बोधित किया।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाकपा –माले के नगर कमिटी सदस्य अमर कुमार, नसरतखानी ब्रांच सचिव लूटन तांती, करण कुमार, कॉमरेड पीताम्बर यादव की जीवन संगिनी बसंती देवी, विनय कुमार, कुणाल कुमार गुड्डू, सिंधु देवी, सत्यप्रकाश, सरिता देवी, विनिता देवी, शीला देवी, सुकृति रानी, मो. मुजम्मिल, पुरन प्रसाद यादव, मो. शम्स आलम, विष्णु शर्मा, सुमित कुमार आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker