• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, March 22, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home समाचार

नाथनगर अंचल में बाढ़ राहत में अनियमितता:जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

Indiaprimenews by Indiaprimenews
September 2, 2025
in समाचार, सोशल मीडिया
0
नाथनगर अंचल में बाढ़ राहत में अनियमितता:जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नाथनगर अंचल में बाढ़ राहत में अनियमितता: जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

शुभम कुमार/भागलपुर:वर्ष 2018 की भीषण बाढ़ से प्रभावितों परिवारों को राहत पहुँचाने में नाथनगर अंचल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बाढ़ से पीड़ित परिवारों का नाम एंट्री से जानबूझकर वंचित किया गया, जिससे हजारों परिवार सरकारी सहायता से वंचित रह गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाथनगर अंचल के एक पंचायत क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था, और अंचलाधिकारी के निर्देशानुसार मात्र तीन डाटा ऑपरेटरों से राहत फॉर्म की एंट्री कराई गई। इस प्रक्रिया में केवल 800-1000 फार्मों की एंट्री संभव हो सकी, जबकि अंचल कार्यालय में लगभग 10,000 फार्म जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जमा किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि अंचल कार्यालय ने लगभग 90% फार्मों की एंट्री नहीं कराई और आरोप है कि शेष फार्मों को जानबूझकर नष्ट कर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने दावा किया है कि अंचलाधिकारी ने सैकड़ों फार्मों को “कूड़े में फेंकवा” दिया और जब उनसे आंकड़े देने की माँग की गई, तो सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी टाल-मटोल करने लगे। इस गंभीर लापरवाही से जनप्रतिनिधियों की साख पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है, क्योंकि जनता अब उनसे जवाब माँग रही है। पीड़ित परिवार लगातार अपने जनप्रतिनिधियों से सहायता की गुहार लगा रहे हैं, जिससे प्रतिनिधियों को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति से नाराज़ होकर, जनप्रतिनिधियों ने अब आवाज़ बुलंद करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो NH-80 पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें न केवल जनप्रतिनिधि, बल्कि सैकड़ों पीड़ित परिवार भी भाग लेंगे। धरना-प्रदर्शन की योजना को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाएगा या नहीं।

Tags: bhagalpurbiharnews
Previous Post

गंगटी मोहल्ले में नाले की निकासी समस्या पर महापौर ने लिया संज्ञान

Next Post

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

March 20, 2026
नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

March 19, 2026
अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

March 17, 2026
भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

March 17, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In