चुनावताज़ान्यूज़

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का आगमन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का आगमन

जमशेदपुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का आगमन जमशेदपुर में हुआ। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला प्रभारी ने आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में विधानसभावार रायसुमारी प्रारंभ की। इस दौरान काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। गुप्त रायशुमारी का कार्यक्रम 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में होगा। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभाग के चेयरमैन तथा जिन्होंने छः विधानसभावार उम्मीदवारी हेतु आवेदन दिया है। उन पदाधिकारी और कांग्रेस नेताओं के साथ जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी रायसुमारी करेंगे तथा अपने रिपोर्ट को ले जाकर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को सौंपेंगे। कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, जिला महामंत्री ज्योति मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, संजय घोष एवं अनंत लाल, सन्नी सिंह, संजय तिवारी शामिल हुए।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker