ताज़ान्यूज़राजनीति

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने राजमहल प्रखंड के मोकिमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने राजमहल प्रखंड के मोकिमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

साहिबगंज।
राजमहल विधायक अनंत ओझा ने राजमहल प्रखंड के मोकिमपुर पंचायत के गांव चंडीपुरऔर पंचकठिया,घाटजमनी में बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र का दौरा किया। गंगा में पानी बढ़ने के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया हैं जिस कारण आवागमन का रास्ता बंद हैं लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा हैं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने चंडीपुर और पंचकठिया गांव का नाव से भ्रमण कर ग्रामीणों से मिले।

 

 

उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस अवसर पर राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने बाढ़ से पीड़ितों के बीच राहत समाग्री का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीण बच्चों से मिलकर बिस्किट व अन्य सामग्री का विरतण किया। ग्रामीणों ने राजमहल विधायक अनंत ओझा से बताया कि अभी तक प्रशासन व सरकार की ओर से कोई देखने वाला भी नहीं आया हैं जिस कारण अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं मिला हैं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि लगातार बाढ़ पीड़ितों का दर्द को शासन और प्रशासन के पास पहुँचा रहा हुँ राज्य सरकार अब तक बाढ़ राहत को लेकर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई हैं जिस से बाढ़ पीड़ितों तक बाढ़ राहत सामग्री का वितरण हो सके।

 

जिला शासन द्वारा बाढ़ राहत समाग्री का वितरण आंशिक रूप से हो रहा हैं जो पर्याप्त नहीं हैं मैं लगातार कह रहा हुँ की राज्य सरकार कोई नोडल अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र साहेबगंज के लिए करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके सर्वेक्षण हो। जल्द से जल्द सभी बाढ़ से पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण हो। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि गंगा में जलस्तर बढ़ने का सम्भावना हैं इस दिशा में जिला प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर तैयारी करें। दियारा वासियो के लिए भरपूर बाढ़ राहत समाग्री पहुँचे,उनके आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था हो,पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था किया जाए। जलस्तर बढ़ने पर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था किया जाए और बाढ़ से पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत शिविर बनाया जाए।

 

इस अवसर पर उपस्थिति मनोज यादव,शिवशंकर यादव,रामननन्द साह,सागर मंडल सोनाल ठाकुर सुरेंद्र सिंह रमन राज परमानंद मंडल दिवाकर मंडल सा विकास पांडे मनोज कर्मकर संजय कर्मकर दिगअंबर कर्मकर आनंद मंडल अजीत महलदार मनोज भगत अमित वर्मा,अन्य कार्य कर्ता अपस्थित रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker