![](https://indiaprimenews.in/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-13-at-7.55.21-PM-1-780x405.jpeg)
भागलपुर: 22 दिसम्बर: भागलपुर सुलतानगंज प्रखण्ड के खादी ग्रामोद्योग के प्रागण में शुक्रवार को राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 22 दिसम्बर को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में आने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभी राजद कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख नेताओं में राजद के पूर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी, रामचन्द्र चौधरी, दिलिप कुमार यादव, श्रीकांत यादव, सकलदेव यादव, अमर राज उर्फ धरवीन यादव, राज किशोर कुमार ठाकुर, रमेश कुमार, मुकेश ठाकुर, संतोष कुमार, शशिरंजन कुमार, धिरेन्द्र यादव, कंचन देवी, किरण देवी, मिना देवी, गिता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन के सदस्यों को एकजुट करने और आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई।
तेजस्वी यादव की लोकप्रियता को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। राजद के नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।