मुंबई:प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।रविवार दोपहर Breach Candy Hospital में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका मल्टी-ऑर्गन फेल्योर हो गया।परिवार की ओर से बताया गया है कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान पर पहुंच सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे Shivaji Park में किया जाएगा।Asha Bhosle ने अपने शानदार करियर में 14 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।वह मशहूर शास्त्रीय गायक Deenanath Mangeshkar की बेटी और महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं। कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और संगीत की दुनिया में एक अमिट पहचान बनाई।





