• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 8, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 मोबाइल फोन बरामद

Indiaprimenews by Indiaprimenews
April 8, 2026
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, क्राइम, देश, बिज़नेस, समाचार, सोशल मीडिया
0
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 मोबाइल फोन बरामद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संतोष कुमार/सुपौल:बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सुपौल जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान में तकनीकी अनुसंधान के जरिए कुल 70 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुपौल पुलिस की टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोन को खोज निकाला। ये सभी मोबाइल अलग-अलग समय पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिली है, बल्कि आम लोगों में भी भरोसा बढ़ा है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।

कई लोगों ने सुपौल पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल फिर से मिल पाएगा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लोगों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाना और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।सुपौल पुलिस की इस सराहनीय पहल से यह साफ है कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयास के जरिए अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, साथ ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो रहा है।

Tags: biharDelhinews
Previous Post

रामनवमी में दिखा रजवाड़ा स्टाइल, घोड़े पर अरविंद शाहदेव व पीछे जिप्सी बनी आकर्षण का केंद्र

Next Post

अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, शांति वार्ता की तैयारी शुरू

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, शांति वार्ता की तैयारी शुरू

अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, शांति वार्ता की तैयारी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, शांति वार्ता की तैयारी शुरू

अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, शांति वार्ता की तैयारी शुरू

April 8, 2026
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 मोबाइल फोन बरामद

ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 मोबाइल फोन बरामद

April 8, 2026
रामनवमी में दिखा रजवाड़ा स्टाइल, घोड़े पर अरविंद शाहदेव व पीछे जिप्सी बनी आकर्षण का केंद्र

रामनवमी में दिखा रजवाड़ा स्टाइल, घोड़े पर अरविंद शाहदेव व पीछे जिप्सी बनी आकर्षण का केंद्र

March 27, 2026
चंदवा में आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

चंदवा में आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

March 22, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In