होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है. बाजार सज रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’ शनिवार को रिलीज हो गया. यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है. अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं. गाने में रंग, जोश और मस्ती से भरा माहौल है, जो होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे हैं. अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “‘होली पे चले गोली’ इस साल होली का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. रंग, स्टाइल और ढ़ेर सारी मस्ती आपका इंतजार कर रही हैं. इस खास मौके पर आएंगे बेहद मनोरंजक वरुण शर्मा और शानदार अक्षरा सिंह के साथ जश्न होगा जोरदार.





