• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

गंगा का बढ़ता जलस्तर:राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट

Indiaprimenews by Indiaprimenews
August 10, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, वीडियो, समाचार, सोशल मीडिया
0
ममलखा के चायचक और मसाड़ु में भीषण गंगा कटाव,ग्रामीणों ने जताया आक्रोश,वोट बहिष्कार की चेतावनी
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गंगा का बढ़ता जलस्तर: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न, राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट

शुभम कुमार/भागलपुर:भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है इस बार पानी का स्तर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, जिसके कारण तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है कैंपस में चारों ओर पानी भर जाने से कर्मचारियों, पदाधिकारियों और प्रोफेसरों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है निचले तल पर पानी भर जाने से प्रशासनिक कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए सभी जरूरी फाइलें और दस्तावेज ऊपर के तल में शिफ्ट कर दिए गए हैं कर्मचारी और प्रोफेसर अब अपने-अपने कार्यालय और कक्ष तक नाव के सहारे पहुंच रहे हैं जलभराव के बीच सांप-बिच्छुओं का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे सभी में भय का माहौल है इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कामकाज पूरी तरह जारी रखने का निर्णय लिया है इसी बीच, विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है प्रतिमा स्थल के पास का क्षेत्र भी जलमग्न है, लेकिन तैयारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है कुलपति प्रो. जवाहरलाल ने स्पष्ट किया, “हम प्रकृति से मुकाबला नहीं कर सकते, लेकिन हर संभव व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं इस बार पानी की मात्रा पिछले साल से भी ज्यादा है इमरजेंसी नोटिस जारी करने के साथ कई अहम निर्णय लेने पड़े हैं कुलपति ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से एनटीपीसी से रेत मंगवाकर डालने की बात हुई है ताकि प्रतिमा स्थल का काम बाधित न हो और टाइल्स का कार्य जल्द पूरा किया जा सके।बाढ़ के कारण कर्मचारियों और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने नाविक, बिजली मिस्त्री और चिकित्सक को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया है। पानी भरे क्षेत्रों से कर्मचारियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।कुलपति ने भरोसा दिलाया, “15 अगस्त और राष्ट्रपति के आगमन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय का काम जैसे पहले चलता था वैसे ही चलता रहेगा,भले ही इसके लिए नाव से कार्यालय तक जाना पड़े.गंगा के उफान के बीच विश्वविद्यालय परिसर में कामकाज और राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी एक साथ चल रही है। प्रशासन, कर्मचारी और स्थानीय संसाधन मिलकर बाढ़ और प्राकृतिक चुनौतियों के बीच कार्य को सुचारू रखने के लिए प्रयासरत हैं सांप-बिच्छुओं का डर, पानी में डूबे रास्ते और लगातार हो रही बारिश के बावजूद, विश्वविद्यालय का माहौल ‘काम रुकेगा नहीं’ की नीति पर कायम है

Tags: bhagalpurbiharnews
Previous Post

आज का त्यौहार मेरे देश के सभी भाइयों को समर्पित:पूनम शर्मा

Next Post

गंगा नदी का जलस्तर खतरें के निशान के ऊपर

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
ममलखा के चायचक और मसाड़ु में भीषण गंगा कटाव,ग्रामीणों ने जताया आक्रोश,वोट बहिष्कार की चेतावनी

गंगा नदी का जलस्तर खतरें के निशान के ऊपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

January 31, 2026
ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

January 31, 2026
टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

January 31, 2026
प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

January 31, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In