ताज़ान्यूज़राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के आगमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के आगमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय में एडीजी श्री संजय लाटकर की अध्यक्षता में हुई।

 

बैठक में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनुप बिरथरे, डीआईजी बोकारो रेंज सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और शांति-व्यव्स्था संधारण को लेकर चर्चा करते हुए संबंधित पदािधकारियों को एडीजी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने रुटलाइन पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री के आवागमन के दौरान विशेष सर्तकता बरतने के निदेश दिये। इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्परता से कार्य करने का निदेश एडीजी द्वारा दिया गया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker