• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

LPG से भरे टैंकर में जबरदस्त धमाका

Indiaprimenews by Indiaprimenews
August 23, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, समाचार, सोशल मीडिया
0
LPG से भरे टैंकर में जबरदस्त धमाका
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब:पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मंडियाला गांव के पास LPG से भरे टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक मिनी ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। टैंकर से गैस का रिसाव हुआ और आग तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई। आग की लपटों ने करीब 15 दुकानें और 4 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना में 30 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे हैं। झुलसने वालों को तुरंत होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कुछ मरीज 30% से लेकर 80% तक झुलस चुके हैं। गंभीर हालात में कई लोगों को दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया और हाईवे से लगे करीब एक किलोमीटर का इलाका पूरी तरह खाली कराया गया।जिलाधिकारी आशिका जैन ने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे तक आग की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित कर ली गई थी। प्रशासन ने कहा है कि हालात सामान्य होने के बाद नुकसान का पूरा आकलन किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक जैसे ही हादसा हुआ, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ।

Tags: news
Previous Post

तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR पर कहा,सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना और मर्यादित टिप्पणी करना न्यूनतम आवश्यकता है:मंत्री अशोक चौधरी

Next Post

जोर शोर से चल रहा विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, 14000 से अधिक छात्र-छात्रा ग्रहण कर चुके सदस्यता

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
जोर शोर से चल रहा विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, 14000 से अधिक छात्र-छात्रा ग्रहण कर चुके सदस्यता

जोर शोर से चल रहा विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, 14000 से अधिक छात्र-छात्रा ग्रहण कर चुके सदस्यता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

January 31, 2026
ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

January 31, 2026
टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

January 31, 2026
प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

January 31, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In