टेक ज्ञानताज़ान्यूज़बिज़नेस

मटन से भी स्वादिष्ट होता है घोंघा ,प्रचुर मात्रा में मिलता है इसमे पोटैशियम

मटन से भी स्वादिष्ट होता है घोंघा ,प्रचुर मात्रा में मिलता है इसमे पोटैशियम

मटन से भी स्वादिष्ट होता है घोंघा ,प्रचुर मात्रा में मिलता है इसमे पोटैशियम ।ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी को करता है कम

समस्तीपुर :- बरसात का मौसम शुरू होते ही बाजारों में घोंघे की बिक्री शुरू हो जाती है। घोंघा का दूसरा नाम डोका भी है। इसका स्वाद मटन से भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है जिसकारण लोग इसे खूब पसंद करते है। हालांकि घोंघा समुद्री माना जाता है, लेकिन यह नदी और छोटे बड़े जलाशयों में भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। घोंघा स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी उपयोगी माना जाता है।

 

जानकारों की मानें तो घोंघा यानी डोका में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जबकि इसमें सोडियम की मात्रा कम पायी जाती है। इस वजह से यह ब्लड प्रेशर के लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। जिस कारण हार्ट और किडनी की बीमारी के ज़ोखिम को कम करता है। घोंघा में प्रोटीन के साथ साथ जिंक की मात्रा भी होती है , जो महिलाओं और पुरषो में फर्टिलिटी बढ़ाने में जरूरी होता है।

 

कुपोषित बच्चों जिनमे आयरन की कमी होती है उनके लिए भी यह काफ़ी उपयोगी माना जाता है।
समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित मछली बाजार में घोंघा 200 रुपये से 250 रुपये किलो तक प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाता है। लेकिन इन दिनों बारिस नही होने और अत्यधिक गर्मी पड़ने के जलाशयों सुख रहे है जिसकारण यह कम मात्रा में बाज़ार में मिलते है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उसके कवर को हटाकर गर्म पानी मे उबाल जाता है। उसके बाद उसे मटन की तरह ही बनाया जाता है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker