• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, January 31, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home देश

सेवा व संवेदनाओं की मिसाल बने शिक्षक अमूल्य रत्न द्विवेदी, भावनात्मक विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान

Indiaprimenews by Indiaprimenews
January 31, 2026
in देश, समाचार, सोशल मीडिया
0
सेवा व संवेदनाओं की मिसाल बने शिक्षक अमूल्य रत्न द्विवेदी, भावनात्मक विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


राजकीय मध्य विद्यालय नेवाड़ी में भावनात्मक विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिक्षा व परिवार के योगदान को सार्वजनिक मंच पर किया गया नमन

लातेहार (झारखंड):जिला मुख्यालय लातेहार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नेवाड़ी में शनिवार को अमूल्य रत्न द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह केवल एक शिक्षक की सेवानिवृत्ति नहीं, बल्कि उनके दशकों लंबे शिक्षा और समाज सेवा के योगदान को याद करने का अवसर बना। समारोह में शिक्षक, अभिभावक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कई बार भावनाओं से आंखें नम कर लीं।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्यकाल को सराहा :

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू ने कहा कि द्विवेदी ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने छात्रों के चरित्र निर्माण और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। साहू ने कहा कि एक शिक्षक का असली मूल्य तब समझा जा सकता है जब वह छात्रों के जीवन में स्थायी प्रभाव छोड़ता है, और इस कसौटी पर द्विवेदी पूरी तरह खरे उतरे।

नेतृत्व व शिक्षक हितों के लिए संघर्ष की प्रशंसा :

क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार ने कहा कि द्विवेदी की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणा है।

शिक्षक ने परिवार के लोगों का सहयोग लिए जताया आभार :

सम्मान ग्रहण करते हुए द्विवेदी ने रूंधे गले से अपने परिवार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. गणेश द्विवेदी की जीवनी से शिक्षा और चरित्र निर्माण के मूल्य सीखने को मिले। माता सरोज देवी, बड़ी बहन रागिनी, छोटी बहन आराधना, छोटे भाई अतुल्य और धर्मपत्नी संगीता देवी का भी हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिससे उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो पाया।

विद्यालय, छात्रों और शिक्षा के प्रति समर्पण :

द्विवेदी ने कहा कि यह विद्यालय उनका दूसरा घर रहा है और छात्र-छात्राएं उनके अपने परिवार जैसे हैं। उन्होंने शिक्षा को हमेशा सेवा के रूप में देखा। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और नई पीढ़ी के शिक्षकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
गणमान्य लोग और शिक्षक भी विदाई समारोह में उमड़े :
समारोह में जनेश्वर सिंह, प्रेमराज शुक्ला, जगदीश सिंह, अजय कुमार, हीरा यादव, सुजीत मिश्रा, सुग्रीव पासवान, निर्मल यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने द्विवेदी के स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।

विदाई में दिया गया शिक्षा का संदेश :

यह विदाई समारोह न केवल एक शिक्षक को सम्मान देने का अवसर बना, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पण, परिवार के सहयोग और मानवीय मूल्यों की जीवंत मिसाल के रूप में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Previous Post

दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक

Next Post

पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

January 31, 2026
ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

January 31, 2026
टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

January 31, 2026
प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

January 31, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In