India Prime News

क्या आप जानते हैं ?एनआईटी पटना का यह भवन कितना पुराना है

क्या आप जानते हैं ?एनआईटी पटना का यह भवन कितना पुराना है

बिहार:एनआईटी पटना का यह भवन 1900 ई में बनकर तैयार हुआ था। इसका नाम तब बिहार स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग हुआ करता था। इसके वास्तुविद की जानकारी तो यहां नहीं है, कॉलेज के आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी नहीं है। संभवतः उस समय सिविल इंजीनियर ही यह काम संभालते थे। बहरहाल यहां अभी भी कॉलेज के पहले प्राचार्य वोल्फोर्ड साहब का बोर्ड लगा हुआ है और इसी बीच पटना कॉलेज के प्राचार्य रहे विल्सन का भी बोर्ड संरक्षित है। यहां जाएंगे तो अभी भी लकड़ी की छत और सीढ़ी आपको दिख जाएगी। इस कॉलेज का नया परिसर बिहटा में प्रस्तावित है। उसका डिजाइन भी नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं।

क्या आप जानते हैं ?एनआईटी पटना का यह भवन कितना पुराना है

 

 

Exit mobile version