India Prime News

क्या हो चुकी है कल्याण सिंह के बहाने मिशन 2024 की शुरुआत

कल्याण सिंह के बहाने मिशन 2024 की शुरुआत

यूपी:अलीगढ़ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा कल्याण सिंह के बहाने मिशन 2024 की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी शामिल होंगे। पूर्व सीएम बाबूजी कल्याण सिंह हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा रहे है। राम मंदिर आंदोलन में उनकी अहम भूमिका थी। ऐसे में उनकी श्रद्धांजलि सभा को हिंदु गौरव दिवस के रूप में मनाकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुओं को एक करने की तैयारी में है। भाजपा का साल 2019 में हारी सीटों पर फोकस है। यहां लोधी वोटर निर्णायक है।

Exit mobile version