India Prime News

चतरा जिला के प्रभारी बने राजीव नाथ शाहदेव

भाजपा संयुक्त मोर्चा झारखंड प्रदेश की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर कार्यक्रम के लिए प्रदेश प्रभारी वह जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं

मुख्य कार्यक्रम

1.विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पूरे भारत में चल रहा है 10 जनवरी 2024 को किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश में चलने वाले रथ को संबोधित करना है

2.15 जनवरी 2024 तक मंडल कमेटी पूर्ण करना है प्रत्येक जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं

3.किसानों का राष्ट्रीय महा अधिवेशन होना है प्रत्येक जिले से संख्या की विस्तृत जानकारी झारखंड से 2000 संख्या

4.महाजनसंपर्क किसान मजदूर के साथ करना है

5.ग्राम परिक्रमा एवं प्राकृतिक खेती के लिए संपर्क

6.पीएम विश्वकर्मा योजना का रजिस्ट्रेशन प्रदेश में चल रहा है इसमें तेजी लाते हुए अधिक से अधिक किसान मजदूर का रजिस्ट्रेशन करना है

7.26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालेगा उसमें सहयोग करना है

वहीं भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश ने चतरा जिले के लिए राजीव नाथ शाहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है और पार्टी ने उन्हें वहां का प्रभारी नियुक्त किया है वही राजीव नाथ शाहदेव ने कहा पार्टी ने मुझे इस दायित्व के लिए चुना है इसे मै पूरे तन्मैता के साथ पूरा करूंगा और साथ ही साथ चतरा जिले के सभी छुटे हुए कार्यों को करवाने का भरपूर प्रयास करूंगा साथ ही  पार्टी को मजबूत करने का काम सदैव करूंगा इस दायित्व के लिए मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बाबूलाल मरांडी का हृदय से धन्यवाद करता हूं मैं अपने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का विशेष तौर पर धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके दिशानिर्देश पर चतरा जिले के कार्य को सुगमता पूर्वक करने का अवसर मिलेगा.वही इस अवसर पर झारखण्ड के सभी जिलों के प्रभारीयो की सूचि जारी की गई है.

Exit mobile version