India Prime News

तेंदुआ से युवक का जंगल में हुआ सामना,युवक ने लड़कर बचाई जान

तेंदुआ से युवक का जंगल में हुआ संघर्ष, युवक की मुश्किल से बच सकी जान

घायल युवक त्रिलोकी मवेशियों को चराने के लिए गया था जंगल

अचानक तेंदुआ से हो गया सामना तो हिम्मत से काम लेकर जीत ली जंग

लातेहार,(झारखंड):लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत के हरहे जंगल में बीती शाम एक तेंदुआ से ग्रामीण युवक त्रिलोकी सिंह (स्व.लोभन सिंह) से आधे घंटे तक जंग चली। बाद में युवक ने किसी प्रकार जंगल से भागकर अपनी जान बचाई। जंग में तेंदुआ ने युवक पर वार कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल त्रिलोकी जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान अचानक एक पेड़ के नीचे अचानक तेंदुआ सामने आ गया। त्रिलोकी ने बताया कि मैने खुद से दस 30 फिट की दूरी पर अचानक तेंदुआ को देखा तो मैं घबरा गया लगा कि पास में पत्थर हो तो उसे फेंकूं लेकिन पत्थर नहीं मिला। इसके बाद लगा कि मैं पेड़ पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश करूं लेकिन यह तरकीब मुझे सही नहीं लगी। इस बीच दस मिनट बीत गया न तेंदुआ अपनी जगह से हिला और न मैं हम दोनों एक दूसरे को एक टक देखे जा रहे थे। तभी तेंदुआ ने अचानक छलांग लगाई और मैं दौड़ गया भगाने के क्रम में मेरा संतुलन बिगड़ा और गिर गया तो तेंदुआ पंजा मारने लगा तो मैं सूखी पत्तियों में पलटते हुए खुद को बचाने लगा। आधे घंटे तक यही क्रम चला इसके बाद मैने पूरी ताकत से दौड़ लगा दी साथ ही शोर मचाना शुरू किया इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हुए। शोर और ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगलाें में भाग गया। इसके बाद घायलावस्था में त्रिलोकी सिंह का इलाज छिपादोहर हॉस्पिटल में किया गया। घटना के संबंध में वनपाल नंदकुमार मेहता ने बताया कि छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत के हरहे जंगल में त्रिलोकी सिंह व अन्य लोग मवेशी चरा रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ ने त्रिलोकी सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। घायल त्रिलोकी सिंह का खुद को बचाने में दोनों हाथ जख्मी हो गया। वनपाल ने कहा कि घायल त्रिलोकी सिंह को वन विभाग से उचित मुआवजा दि जाएगा।

Exit mobile version