India Prime News

पांच जनवरी के बाद झारखंड में ठंड और बढ़ेगी

पांच जनवरी के बाद झारखंड में ठंड और बढ़ेगी। अभी कुहासा और बादल का मिलाजुला असर है

रांची,(झारखंड):देश के उत्तरी हिस्से में चल रही बफीर्ली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। मौसम खुलने के साथ ही पांच जनवरी से ठंड और सताएगी। झारखंड में ठंड की बात करें तो पलामू इसी चपेट में सबसे ज्यादा है। यहां शीतलहर और कनकनी का सबसे ज्यादा असर लोगों को झेलना पड़ रहा है। राज्य के अंदर पलामू में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम केंद्र रांची के के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दो दिनों के दौरान भी यही स्थिति बनी रहेगी। अभी जो बादल छाए हुए हैं, उसके छंटते ही रांची में भी ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।

Exit mobile version