India Prime News

बड़ी खबर:राहुल और प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बड़ी खबर:राहुल और प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल गांधी,वहीं प्रियंका गांधी यूपी से नहीं लड़ेंगी चुनाव। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़ी ये एक बड़ी खबर सामने आई है।कांग्रेस के दिग्गज दोनों नेताओं ने यूपी से दूरी बना ली है।इसकी सियासी जगत में काफी चर्चा भी है।

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।राहुल और प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी से दूरी बना ली है।अब सीधे तौर पर कहा जा सकता है राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन सीटों से दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ेंने का फैसला किया है|

 राज बब्बर फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकते हैं

वही सूत्रों की माने तो राज बब्बर को हरियाणा के फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से लोकसभा के मैदान में उतारा जा सकता है।वहीं खबर है की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं और उन्होंने नेतृत्व को इससे अवगत भी करा दिया है।

Exit mobile version