मानवाधिकार संगठन के पूर्णिया टीम पहुंचे भागलपुर
शुभम कुमार/(बिहार),भागलपुर:राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के पूर्णिया जिले से चलकर प्रदेश पदाधिकारियों का जत्था पहुंचा स्मार्ट सिटी भागलपुर। स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल के कार्यालय में आयोजित हुई गेट टू गेदर कार्यक्रम,आगामी कार्ययोजना पर हुई विशेष चर्चा। पूर्णिया से जनसंपर्क प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार,प्रशासनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र दीप कुमार पोद्दार, बैजनाथ चौधरी ने इस कार्यक्रम में किया शिरकत। इस मौके पर मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह,मुख्य कार्यकारिणी प्रदेश सचिव सुंदरलाल हजारी,कुणाल किशोर, योगेश कुमार वर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह ने बताया कि यह गेट टू गेदर कार्यक्रम बिहार के प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी और सभी मिलजुलकर संगठन हित में कार्य करेंगे।