India Prime News

विवेकानंद किशोर संस्थान की ओर से छठ घाट की सफाई कार्य प्रारंभ

विवेकानंद किशोर संस्थान की ओर से छठ घाट की मरम्मत शुरू

चंदवा,(झारखंड):विवेकानंद किशोर संस्थान की ओर से छठ महापर्व को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मंगलवार को संस्थान के युवा अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में संस्थान के कार्यकर्ता नदी के तट पर पहुंचे। यहां हिंडाल्को कंपनी के टैरेक्स चालक परमेश्वर कुशवाहा को निर्देशित करते हुए सफाई अभियान चलाया। यहां देवनद नदी के दोनों तरफ के छठ घाट की मरम्मत की जा रही है साथ ही घाट तक के पहुंच पथ की व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। वहीं दोपहर में संस्थान के संस्थापक सदस्य संतोष साहू छठ घाट पर पहुंचे उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी लेने के बाद कार्यों को लेकर युवा कार्यकर्ताओं को कई निर्देश जारी किया। इधर कृष्णा केशरी ने पुराने समय के कार्यों की रूपरेखा से लेकर लगातार बदलावों को लेकर हुए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कई जानकारी संस्थान सदस्यों से साझा की। वहीं अजीत जायसवाल ने कहा कि संस्थान की ओर से शुरू किया गया सेवा कार्य आज भी युवाओं की ओर से किया जा रहा है। यह चंदवा के लिए गौरव की बात है कि यह संस्थान 53 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य में जुटी हुई है। इस मौके पर जयेश वरू, मोहिनीश कुमार, अरूण चौधरी, भोला गुप्ता, रविराज, रंजन कुमार, कृष्णा कुमार, नितीश कुमार, अरविंद कुमार, राजू प्रसाद, संजय साहू, अभिषेक भारती, अंकित कुमार, महेंद्र कुमार, पप्पू कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Exit mobile version