India Prime News

सेवा कार्य के लिए विधिक सेवा प्राधिकार कृतसंकल्पित:अरविंद

सेवा के लिए विधिक सेवा प्राधिकार कृतसंकल्पित:अरविंद

अध्यक्ष सह जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के निर्देश पर हुआ कम्बल का वितरण 

वंचित व जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया कंबलों का वितरण

लातेहार,(झारखंड):जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच मंगलवार की शाम कंबल का वितरण टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। दिसंबर के मध्य से ही कड़ाके की ठंड क्षेत्र में पड़ रही है। कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए डालसा के निर्देश पर चल रहे कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के वरीय अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव व पदाधिकारियों ने टोरी रेलवे स्टेशन व समपार क्रासिंग पर मौजूद गरीब, वंचित, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।अधिवक्ता अरविंद ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले को जिला विधिक सेवा प्राधिकारी की टीम पूरी तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी हुई है। समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृतसंकल्पित है। वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उन लोगों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया जा रहा है। अंचल पदाधिकारी चंदवा जयशंकर पाठक ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।आपको बताते चलें अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव नेक कार्य में हमेशा आगले पंक्ति में नजर आते  हैं| वहीं कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, थानेदार शुभम कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार, विशाल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Exit mobile version