गया,बिहार:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “बिहार में 160 हमारे NDA के उम्मीदवार जीतेंगे। प्रचंड बहुमत से यहां NDA की सरकार बनेगी।पहले चरण में जो 65% मतदान हुआ उसमें अधिकांश वोट महिलाओं ने दिया है। महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने बहुत काम किया। इससे सबने उत्साहित होकर वोट दिया। इसी से हम समझ रहे हैं कि हमारे पक्ष में 2/3 वोट गया है।”





