चंदवा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पाण्डेय ने किया झंडोत्तोलन

चंदवा:चंदवा में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाल सृष्टि विद्यालय, एंबीशन कंप्यूटर सेंटर, ग्लिटर, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल एवं त्रिवेणी कर्नल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पाण्डेय ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है।

नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


