उड़ती धूल और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग चंदवावासियों ने अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा को सौंपा ज्ञापन, हरसंभव सहयोग का मिला आश्वासन
चंदवा:चंदवा में सड़क पर उड़ती धूल और भारी वाहनों की तेज रफ्तार से हो रही परेशानी को लेकर चंदवावासियों ने स्थानीय अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से सड़क पर नियमित भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि उड़ती धूल से आम राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं भारी वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले में हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।वही लोगो की समस्या को सुनते ही त्वरित करवाई करते हुये चंदवा के विभिन्न दुर्घटना क्षेत्र का निरिक्षण भी उनके इस कदम का चंदवावासियों ने स्वागत करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।वही मौके पर रवि राज, पूर्व उप प्रमुख हाजी फिरोज, मुखिया रंजीत उराव, डा शम्स रजा, कृष्णा कुमार, सौरभ साहू बिट्टू, अधिवक्ता अरुण प्रिंस, गोलू समेत कई लोग शामिल थे.



