चंदवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सवनरेश प्रसाद ने कहा—देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें
चंदवा,(लातेहार):चंदवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान नरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।विजयादशमी उत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की भावना पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पांडेय, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. अनिल जयेश वरु, रमन कुमार, नीतीश कुमार, मोहिनीस कुमार, सौरभ पाण्डेय,मनोज सिंह, पप्पू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।




