दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ दिए गए बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। पात्रा ने कहा कि जब रेवंत रेड्डी ने पहले खुद यह दावा किया था कि “कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है”, तो अब उनके द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ इस्तेमाल की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देना राहुल गांधी की जिम्मेदारी बनती है।





